नालंदा: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने दूसरी शादी करने की इच्छा में अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. यह सनसनीखेज मामला इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चूल्हन बीघा गांव का है. मृतका की पहचान विकास कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, विकास कुमार अपनी पत्नी सुनीता पर लगातार अत्याचार करता था और उसे प्रताड़ित करता था क्योंकि वह दूसरी शादी करना चाहता था. मृतका के भाई और पिता ने बताया कि आए दिन वह सुनीता के साथ मारपीट करता था. बीती रात उसने सिलेंडर की गैस से आग लगाकर उसकी हत्या कर दी.
घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी पति फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
ग्रामीणों के अनुसार, शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था. महिला के मायकेवालों ने कई बार सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन विकास के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ. अब इस हत्या के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है.
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज या दूसरी शादी को लेकर घरेलू विवाद का प्रतीत होता है. आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
