मुजफ्फरपुर: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और आजमगढ़ से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ तथा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के खिलाफ मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. दोनों पर आरोप है कि बीते 4 अक्टूबर को शहर के कलमबाग चौक स्थित एक मॉल के उद्घाटन समारोह के दौरान सड़क जाम कर आम जनता और मरीजों को परेशानी में डाल दिया गया था.

मामले में अधिवक्ता सह परिवादी सुधीर कुमार ओझा ने कोर्ट में कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के समय हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे शहर में लंबा जाम लग गया. इस दौरान कई एंबुलेंसें और आम लोग घंटों तक फंसे रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि यह आयोजन पूरी तरह अव्यवस्थित और असुरक्षित था, जिसमें किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
अधिवक्ता ओझा ने बताया कि यह मामला बीएनएस की धारा 223, 189(6), 191(1), 190, 61(1), 280, 272, 298, और 199(बी) के तहत दर्ज कराया गया है. उन्होंने सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, आयोजक और एसडीओ पूर्वी को भी इसमें नामजद किया है. कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 18 अक्टूबर 2025 तय की है.
ज्ञात हो कि बीते 4 अक्टूबर को काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक स्थित एक मॉल के उद्घाटन में आम्रपाली दुबे और निरहुआ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उनके आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इस दौरान एंबुलेंस और कई वाहन फंसे रहे, जिससे मरीजों और आम लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
