जमशेदपुर: शारदीय दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य में बेलडीह कालीबाड़ी में समाजसेवी तंद्रा मुखर्जी की पहल पर ‘गान बंधु’ थीम पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.



विज्ञापन
इस अवसर पर तंद्रा मुखर्जी ने कहा कि गीत-संगीत जीवन का सबसे सच्चा साथी है, जो हर परिस्थिति में मन को शांति और सुकून प्रदान करता है. कार्यक्रम में सोमा बोस, स्वर्णाली चक्रवर्ती, स्निग्धा मुखर्जी, बर्णाली हालदार, सोनाली मित्रा, जयंती मिश्रा, प्रिया नागार्जुन, रूपा पाल, अपर्णा घोष, पापिया भट्टाचार्य, सौरव चक्रवर्ती, मानस भट्टाचार्य सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.

विज्ञापन
