रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में आगामी 23 फरवरी, 2026 को होने वाले नगरपालिका (आम) निर्वाचन के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची के पत्रांक- 238 दिनांक 30.01.2026 के आलोक में लिया गया है.

विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार, नगरपालिका चुनाव के मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. यह आदेश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 की धारा-25 के तहत जारी किया गया है. राज्यपाल के आदेशानुसार यह सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह द्वारा अधिसूचना जारी की गई है.

विज्ञापन
