सरायकेला/ Pramod Singh जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर दो नगर निकायों के लिए गजट जारी कर दिया गया है. जारी गजट के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम और सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में 45 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं.

इसके तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल 35 वार्डों में से 16 वार्डों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 11 वार्डों में से 5 वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं. गजट जारी होने के बाद दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज होने की संभावना है.
किस क्षेत्र का कौन सा वार्ड आरक्षित
सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में महिला उम्मीदवारों के लिए वार्ड संख्या 3, 4, 6, 7 और 11 को आरक्षित किया गया है. वहीं आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 2, 5, 8, 14, 16, 20, 21, 22, 26, 27, 28, 29, 31, 32, 34 और 35 को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है.
देखिए गजट
https://in.docworkspace.com/d/sILrRntu8AvTHqcoG

