आदित्यपुर: टाटा मोटर्स के व्यवसायिक वाहनों की अधिकृत इकाई मिथिला मोटर्स की ओर से शनिवार को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत एकदिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
कंपनी के एचआर हेड मदन कुमार ने बताया कि यह संस्थान द्वारा आयोजित दूसरा रक्तदान शिविर है. इस बार 150 यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य रखा गया है.
उन्होंने शोरूम के सभी कर्मियों, सहयोगियों और इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर को सफल बनाएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं.

विज्ञापन
