मधुपुर/ Md Aslam शहर के पनाह कोला रोड स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी सभागार में मंगलवार को सोसायटी के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया की अध्यक्षता में पेट्रोन, वाइस पेट्रोन, कार्यकारिणी एवं सलाहकार सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, 50 रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन, बैनर निर्माण और वर्ष 2026 की वार्षिक योजना सहित कई अहम एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई. चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया ने कहा कि समाजसेवा रेड क्रॉस की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच शीघ्र कंबल वितरण किया जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर 50 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस भवन में जल्द ही रंग-रोगन एवं मरम्मत का कार्य कराया जाएगा और बैठक को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी. बैठक में सचिव महेंद्र घोष ने कार्यालय में पदाधिकारियों के नामों की सूची पर विचार-विमर्श किया और तीन अलग-अलग सूचियाँ बनाने का निर्णय लिया गया. संयुक्त सचिव प्रेम पाठक ने रांची के राज्यपाल भवन से प्राप्त वीडियो कॉन्फ्रेंस की जानकारी सदन के समक्ष रखी.
सभी सदस्यों ने वर्ष 2026 की वार्षिक कार्ययोजना और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर गहन चर्चा की और कंबल वितरण कार्यक्रम को जल्द संपन्न कराने पर सहमति जताई.
बैठक में संस्था चेयरमैन अरविंद यादव, उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फैयाज केशर, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जियाउल हक, संयुक्त सचिव प्रेम पाठक, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार, रामसेवक पासवान, एनुल होदा, मालती सिन्हा, सुचेता घोष, आलोक कुमार, दीपक मिश्रा, गौरव जायसवाल, अमित मोदी, सुखदेव रवानी, काली प्रसाद झा, शाहिद अलिमी, मो. शाहिद उर्फ फेकू, हाजी अल्ताफ हुसैन, सुल्तान अहमद दिलीप, सबिला अंजुम, रवि सिंह, मो. मुमताज, कामरान अनवर सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

