मधुपुर/ Md Aslam भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की ओर से बुधवार को एस.आर. डालमिया रोड स्थित खेड़िया धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक में झारखंड में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यक्रम और आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने की.
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और नगर निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया.
जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाता सूची को दुरुस्त करना लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ अभियान में भाग लें और अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का कार्य करें.
भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज करना आवश्यक है, ताकि जनता तक पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके.
बैठक में एसटी मोर्चा जिला महामंत्री अशोक गौंड, संजय यादव, गुड्डू दुबे, गोपाल मोदी, अवध प्रसाद भैया, सुनीता एनुअल हौंडा, मालती सिन्हा, सुनीता चौधरी, संतोष शर्मा, संजय कुमार, गोपी बर्मन, संतोष शरण, मदन यादव, विजय चौधरी, बिनोद गोंड, संतोष भगत, विनय बर्मा, रंजीत झा, शैलेंद्र कुमार, रामा केवट, सत्यम भैया, निपु सिंह, राजेश राउत, सपना रंजीत झा, रेखा जायसवाल, बिंदेश्वरी देवी, मुनकी देवी, लालदेव हसदा, कारण कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया.

