मधुबनी: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने मतदान कर लिया है. मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट डालती हूं. मैं चाहती हूं कि देशहित में जो काम हो, उसमें मैं अपना योगदान दे सकूं.”

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा जनता का प्यार और आशीर्वाद मिला. उन्होंने आगे कहा, “14 तारीख को जो भी परिणाम आएगा, वो हम सभी के लिए मान्य होगा. जनता का निर्णय सर्वोपरि है.”
मतदान के दिन मैथिली ठाकुर के प्रति युवाओं और स्थानीय मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया. मतदान केंद्र पर लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
