मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है. पहली घटना कौवाहा में सामने आई, जहां एक युवक का शव रहस्यमय स्थिति में पाया गया. प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर गंभीर चोट का निशान मिला है.

विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना मानसिंहपट्टी गांव की है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला. यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या की ओर इशारा करता है. जिला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों में पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि घटनाओं की प्रकृति गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

विज्ञापन
