मधेपुरा: जिला मुख्यालय स्थित MLDP पेट्रोल पंप के ऑफिस में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने ऑफिस के पीछे की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पंप के प्रोपराइटर हरि प्रसाद टेकरीवाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वे अपने घर सिंहेश्वर चले गए थे. मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे स्टाफ ने जब पंप खोला तो देखा कि ऑफिस की खिड़की टूटी हुई है और अलमारी खुली पड़ी है. जांच में सोमवार की बिक्री की नकदी और कई अन्य सामान गायब पाए गए.
सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस पेट्रोल पंप कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
