जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय परिसर से साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से किया.

यह साक्षरता रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण करेगा और वयस्क शिक्षा के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक करेगा. इस मौके पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का भी विमोचन किया गया.
जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने बताया कि राज्य में उल्लास कार्यक्रम के तहत वयस्क अशिक्षितों को साक्षर बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले में साक्षरता रथ की शुरुआत की गई है. इस अभियान का लक्ष्य 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित व्यक्तियों को साक्षर बनाना है. उन्होंने बताया कि आगामी 21 सितंबर को जिले में लगभग 25,000 अशिक्षितों की कलम परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें वे अपनी साक्षरता का प्रदर्शन करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
