मधुपुर/ Md. Aslam लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी की ओर से मानव सेवा की भावना के तहत “फूड फॉर हंगर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत भूख से जूझ रहे जरूरतमंदों, असहायों और गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया. सेवा कार्य के दौरान क्लब के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लेते हुए लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया.

लायंस क्लब के अध्यक्ष अर्फी नाज और सचिव शिलु समद ने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लायंस क्लब मधुपुर यूनिटी आगे भी इस तरह के सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा.
क्लब के सदस्यों ने कहा कि भूख मिटाना सबसे बड़ी सेवा है और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की.
अंत में क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके. इस अवसर पर चेयरपर्सन शौकत नाज, प्रिंस समद, मोहम्मद चांद सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

