लातेहार: पलामू प्रक्षेत्र के नव पदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र सिन्हा गुरुवार को लातेहार पहुंचे. उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने एसपी कार्यालय परिसर में उनका स्वागत किया और बुके भेंट किया. इसके बाद आईजी सिन्हा को पुलिस बल की ओर से औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.


बाद में आईजी सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नवरात्रि से लेकर विसर्जन तक पूरे पलामू जोन में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा. उन्होंने इसके लिए लातेहार एसपी कुमार गौरव और उनकी पूरी टीम को बधाई दी.आईजी ने बताया कि जिले में अपराध, नक्सलवाद, लंबित विभागीय कार्रवाई, बैंक सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक मामलों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए.
उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले आम नागरिक मजबूरी में अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए पुलिस को संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी जाए और यथासंभव समाधान सुनिश्चित किया जाए.नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि अब लातेहार, गढ़वा और पलामू में पहले जैसी स्थिति नहीं रही. संयुक्त प्रयासों से हालात काफी सुधरे हैं और आगे भी इसे और बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
