लातेहार: उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) को बड़ा झटका लगा है. संगठन के सबजोनल कमांडर और पांच लाख रुपये के इनामी लवलेश गंझू ने मंगलवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि लवलेश गंझू जेजेएमपी का सबजोनल कमांडर था और उस पर राज्य सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ लातेहार जिले के विभिन्न थानों में पचास से अधिक मामले दर्ज हैं. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि लवलेश गंझू राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है. यह लातेहार पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. इससे संगठन को भी बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन
