सरायकेला-खरसावां: जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु गांव में स्वर्गीय कल्याणी मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी डॉ. मीरा मुंडा शामिल हुईं. उन्होंने दिवंगत कल्याणी मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया.


स्वर्गीय कल्याणी मुंडा, आशुतोष मुंडा की धर्मपत्नी थीं. उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक का माहौल है. बारूहातु निवासी वाकास्त मुंडरी खुंटकट्टी एवं विकास समिति, 39 मौजा दलभंगा के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज सिंह मुंडा के परिवार में आयोजित श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए.
दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहना मानवीय दायित्व: डॉ. मीरा मुंडा
डॉ. मीरा मुंडा ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने कहा कि परिवार के किसी प्रिय सदस्य का निधन अत्यंत पीड़ादायक होता है. ऐसे कठिन समय में परिजनों को मानसिक संबल और सहयोग की आवश्यकता होती है.

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण
श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कल्याणी मुंडा को श्रद्धापूर्वक याद किया. इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.
मौके पर दास सोय, प्रदीप सिंह देव, राहुल दास, विजय महतो, मदन मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे.

