कोडरमा: जिले की तिलैया थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है. कोडरमा स्टेशन के समीप से पुलिस ने एक युवक को 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान चतरा जिले के कान्हाचट्टी निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक अफीम की सप्लाई करने की फिराक में था. फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि अफीम कहां भेजी जानी थी और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले की पुष्टि करते हुए कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. युवक से मिले 2 किलो अफीम को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है.

विज्ञापन
