कोडरमा: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के दर्शननाला के पास का है. यहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में बीयर की बोतलें बरामद की हैं.

विज्ञापन
साथ ही, पिकअप वैन को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है. इसमें कार्टन में बंद बीयर की बोतलें पाई गईं. पुलिस ने स्कॉर्पियो के चालक राजन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिहार के बेगूसराय का निवासी है. बरामद बीयर की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि “शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सीमावर्ती क्षेत्रों में खास निगरानी रखी जा रही है. बरामद बीयर की जांच कराई जाएगी कि यह असली है या नकली.”

विज्ञापन
