किशनगंज: जिले के खगड़ा के रेड लाइट एरिया से एक नाबालिक युवती जान बचाकर भाग गई. भागते समय वह खगड़ा पासवान टोला के एक घर में छुपी. स्थानीय लोगों की मदद से युवती सुरक्षित रही और उन्होंने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी.

पीड़ित युवती, जो असम की रहने वाली है, ने बताया कि उसे नशे की दवा खिलाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था. उसने बताया कि उसकी छोटी बहन को भी काम का लालच देकर रेड लाइट एरिया में मुन्नी नाम की महिला के पास लाया गया था, जो अब तक लापता है.
युवती ने कहा कि उसका असली नाम बदलकर उसे ‘काजल’ कहा जाता था. जब उसे दवा खाने के लिए कमरे में भेजा गया, तो उसने मौका देखकर पीछे वाले रास्ते से भागने में सफलता पाई. पीड़ित ने बताया कि उसे धमकाया जाता था और उसके ना करने पर रोज मारपीट की जाती थी.
पीड़ित ने पत्रकारों को बताया कि वह असम में भीख मांगकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थी, क्योंकि उसके पिता कैंसर से पीड़ित थे. इसी दौरान एक महिला ने उसे और उसकी बहन को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर किशनगंज ले आया. वहां उसे खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया में मुन्नी नाम की महिला के पास देह व्यापार के लिए भेज दिया गया.
स्थानीय लोगों की मदद से युवती को बचाया गया और पुलिस के हवाले किया गया. टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और उसके बयान के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
