सरायकेला/ Pramod Singh खरसावां विधानसभा कार्यालय में खरसावां शहीद दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खरसावां के वीर शहीदों के सम्मान में आगामी 1 जनवरी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

निर्णय के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए खरसावां शहीद स्मारक पहुंचेंगे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
बैठक के दौरान खरसावां पूर्वी के नवनियुक्त अध्यक्ष अखिलेश महतो और खरसावां पश्चिम के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर खरसावां पूर्वी के निवर्तमान अध्यक्ष होपना सोरेन, खरसावां पश्चिम के निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत महतो, जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, वरिष्ठ नेता शंभू नाथ पति, रानी हेंब्रम, लाल सिंह सोय, विवेक प्रधान, ईश्वर चंद्र महतो, जयचंद महतो, सुभाष महतो, इंद्रजीत उरांव, सिद्धेश्वर सिंह देव, संतोष कुमार, सुशील महतो सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

