खरसावां: मॉडल स्कूल खरसावां में सोमवार को शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस संकाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टॉपर्स विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत से हुई. इसके बाद भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया.


समारोह के मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज खरसावां के प्राचार्य मो. मुस्ताक अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक के बिना शिक्षा अधूरी है. माता-पिता बच्चों को घर-गृहस्थी का संस्कार देते हैं, लेकिन समाज, संस्कृति, राजनीति और आध्यात्मिक ज्ञान का संपूर्ण पाठ शिक्षक ही सिखाते हैं. इसलिए शिक्षक का महत्व समाज में सर्वोच्च है.
समारोह के अंत में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध जीवनपर्यंत बना रहता है. शिक्षक की शिक्षाएं छात्रों के जीवन की अंतिम सांस तक उनके साथ रहती हैं और उनके मार्गदर्शन से छात्र सफलता की ओर अग्रसर होते हैं.
इस अवसर पर मैट्रिक टॉपर मंटू महतो, अमित कुमार महतो और खुशी हेंब्रम को सम्मानित किया गया. वहीं, इंटरमीडिएट साइंस के टॉपर यशस्वी प्रियगुणा, गुनगुन पति और चांदनी मोहंती, कॉमर्स के प्रियांशु साहू, देवनाथ सतपति और राहुल नायक तथा आर्ट्स के तनुश्री नायक, प्रीति हेंब्रम और सागर कोल को मेडल प्रदान किए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिबाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, वोकेशनल शिक्षक सतीश सेन प्रधान, सुनीता महतो, प्रभात कुमार महतो, विकास चंद्र महतो, बसंती महतो, बीएड प्रशिक्षणार्थी शिक्षिकाएं और सभी विद्यार्थियों का योगदान सराहनीय रहा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
