सरायकेला: मॉडल महाविद्यालय खरसावां में राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी हेतु बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ उमाशंकर सिंह ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 और 29 अगस्त को संगोष्ठी आयोजित होगी. इसका विषय “Environmental Guardianship: Tradition, Technology and Tomorrow” तय किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन मुंडा का चयन हुआ. मुख्य संरक्षक के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता और संरक्षक के रूप में कुलसचिव डॉ पी सियाल का नाम तय किया गया.

आयोजन सचिव की भूमिका डॉ विजय प्रकाश निभाएंगे. सेमिनार समन्वयक पंकज श्रीवास्तव और सेमिनार संयोजक डॉ राजेश कुमार मंडल होंगे. विभिन्न समितियां जैसे सलाहकार समिति, व्यवस्था समिति, तकनीकी समिति, स्वागत समिति और अनुशासन समिति का गठन किया गया. बैठक में डॉ विजय प्रकाश, अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ राजेश कुमार मंडल, नंद किशोर प्रसाद, अमित कुमार नाथ, ऋतुराज सिंकू, डॉ बी सी मुखी और डॉ सविता कुमारी भी मौजूद रहे.

