खरसावां: थाना परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी. पुलिस जवानों ने अनुशासित पंक्तियों में खड़े होकर देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली. थाना प्रभारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए सभी से उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

विज्ञापन
इस अवसर पर जवानों ने तिरंगे को सलामी देकर अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया. थाना प्रभारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की याद दिलाता है और हमें देश के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देता है. समारोह के समापन पर मिठाई वितरित की गई और पुलिस जवानों ने एक- दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
