खरसावां: शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार की अध्यक्षता में संगठन विस्तार से सम्बंधित एक बैठक की गयी. इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि सह खरसावां प्रखंड प्रभारी प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित थे. मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि दीपावली एवं छठ पूजा के उपरांत भारत जोड़ो कार्यक्रम प्रखंड के सभी तेरह पंचायतों में आयोजित की जाएगी. इसलिए नयी प्रखंड कमिटी का गठन किया जा रहा है.

इसी क्रम में पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी का भी गठन करना है. साथ ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने कार्य में लगने, प्रखंड कार्यकारिणी में सभी पंचायतों से कार्यकर्ताओं को जगह देकर प्रखंड कमिटी का विस्तार करने का निर्देश दिया. इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस खरसावां प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, कोन्दो कुंभकार, शंकर लोवादा, बलभद्र महतो, सौरव तांती, बीरेंद्र कुम्हार, रामचंद्र लोहार, लक्ष्मण कुम्हार, हरीश महतो, आकुल पुष्टि, पुरषोत्तम तांती, प्रमेश्वर कुंभकार आदि उपस्थित थे.

