खरसावां: विधानसभा क्षेत्र के 53.5 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शुक्रवार क़ो शिलान्यास स्थानीय विधायक दशरथ गागाराई ने किया.

विज्ञापन
इन योजनाओं में 40 करोड़ रुपए की लागत से आमदा पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन निर्माण, कुचाई में 1 करोड़ रुपए की गार्डवाल निर्माण योजना, आदिम जनजाति समुदाय के लिए 66 लाख रुपए की लागत से मल्टी पर्पज भवन निर्माण, तथा केरसे मुंडा चौक से भोया चौक तक सड़क कालीकरण कार्य शामिल हैं.
शिलान्यास के बाद आयोजित कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागाराई ने कहा कि इन विकास योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास की गति और भी तेज होगी. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा.

विज्ञापन
