खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच खगड़िया जिले की चारों विधानसभा सीटों से मिले रुझानों में एनडीए और कांग्रेस दोनों को बढ़त मिलती दिख रही है. शुरुआती से लेकर मध्य राउंड तक के आंकड़े कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबले का संकेत दे रहे हैं.

खगड़िया विधानसभा से 6वें राउंड की गिनती पूरी होने पर जदयू प्रत्याशी बबूल मंडल 6098 मतों से आगे चल रहे हैं. यहां जदयू ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी है.
परवत्ता विधानसभा से 7वें राउंड के ताजा रुझान में लोजपा के बाबूलाल सौर्य ने 8856 मतों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. उनकी बढ़त राउंड-दर-राउंड बढ़ती दिख रही है.
बेलदौर विधानसभा से 7वें राउंड की गिनती में कांग्रेस उम्मीदवार मिथलेश निषाद 15968 मतों से आगे हैं. यहां कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में ही बड़ी बढ़त बना ली है.
अलौली विधानसभा से 14वें राउंड के नतीजों में जदयू प्रत्याशी रामचंद्र सदा 15196 मतों की बड़ी बढ़त के साथ आगे हैं. इस सीट से जदयू का प्रदर्शन बेहद मजबूत दिख रहा है.
खगड़िया जिले से मिले ये रुझान बताते हैं कि जिले में चुनावी तस्वीर बहुआयामी है और अंतिम परिणाम से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
