चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र के गैस गोदाम के पास बुधवार को हाइवा डंपर की टक्कर से सरकारी बिजली का पोल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी की जान-माल को नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन
सूचना के अनुसार, नाली निर्माण कार्य चल रहा था और सड़क का एक हिस्सा बंद था. इसी दौरान भारी वाहन का संतुलन बिगड़ने से डंपर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी.
बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है, साथ ही खुले तारों से खतरे की संभावना बनी हुई है. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम, वैकल्पिक मार्ग और पोल की जल्द मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन
