चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के जाने- माने समाजसेवी सफदर अली की अचानक बिगड़ने पर उन्हें आनन- फानन में तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने तत्काल हृदय ऑपरेशन की जरूरत बताई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार द्वारा उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में ले जाया गया. जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
इस खबर के सामने आते ही पूरे कपाली बस्ती में चिंता का माहौल बन गया है. लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आज जुम्मे की नमाज़ के बाद खास दुआ की. स्थानीय लोग और शुभचिंतक लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और परिवार के साथ खड़े हैं.

विज्ञापन
