चांडिल/ Afroz Mallik कपाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे ब्राउन शुगर पेडलर जम्बो महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि तमोलिया क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर की खरीद- बिक्री की सूचना मिल रही थी. हाल ही में रामू चौक से पुलिस ने 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मोहम्मद सरफराज शेख को गिरफ्तार किया था. उसी मामले में फरार मुख्य आरोपी जम्बो महतो को सोमवार को दबोचा गया.

मंगल को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. आरोपी की पहचान तमोलिया निवासी के रूप में हुई है. ओपी प्रभारी ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन
