चांडिल/ Afroz Mallik

सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तामोलिया से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निर्भय सिंह उर्फ पुलपुल सिंह के रूप में हुई है. वह नागेश्वर सिंह का पुत्र और ब्रह्मानंद बारी कॉलोनी, तामोलिया, थाना चांडिल का निवासी बताया गया है.
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

