चांडिल/ Afroj Mallick कपाली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित फुटबॉल मैदान ट्रांसफार्मर के पास पिछले चार दिनों से पानी की मेन लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर परिषद की ओर से मरम्मत कार्य के लिए सड़क की खुदाई तो की गई, लेकिन हैरानी की बात है कि अब तक पाइप की मरम्मत पूरी नहीं की गई है.

खुदाई के बाद गड्ढों को भी नहीं भरा गया है, जिसके कारण मुख्य सड़क पर आवागमन करने वाले वाहनों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य रास्ता है और रोजाना सैकड़ों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद की लापरवाही से नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर सड़क को समतल नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. फिलहाल लोगों में नगर परिषद की उदासीनता को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
