चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद का कार्यालय भवन खुद ही जर्जर हालत में पहुंच गया है. जिस कार्यालय से सफाई, पेयजल, सड़क और बुनियादी विकास योजनाओं का संचालन होना चाहिए, वही भवन अब उपेक्षा और लापरवाही का शिकार हो गया है.

कार्यालय भवन के मुख्य द्वार से लेकर कई हिस्सों की दीवारें टूट चुकी हैं. छत से प्लास्टर झड़ने लगा है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. कार्यालय आने वाले लोगों का कहना है कि यहां रोज़मर्रा के कार्य करना मुश्किल हो गया है. किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है.

स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जिस भवन की यह स्थिति है, वहीं से नगर परिषद पूरे शहर के विकास की योजनाएं बनाता है तो जनता कैसे उम्मीद करेगी कि क्षेत्र का हाल सुधरेगा. उन्होंने नगर परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि कार्यालय भवन की तत्काल मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराया जाए.

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई तो न केवल बड़ी दुर्घटना हो सकती है बल्कि आम जनता को आवश्यक सेवाओं और कार्यालय कार्य से भी वंचित होना पड़ सकता है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
