चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक पर एक बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है,दुर्गा पूजा के त्योहार के बीच सड़क पर मौजूद यह गड्ढा कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है,हैरानी की बात यह है कि गड्ढे के आसपास सुरक्षा के लिए न तो कोई घेराबंदी की गई है और न ही राहगीरों को सतर्क करने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है,दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है,ऐसे में सड़क किनारे खुला पड़ा यह गड्ढा राहगीरों,दोपहिया वाहन चालकों और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है,खासकर रात के समय कम रोशनी में गड्ढा दिखाई नहीं देने पर कोई भी व्यक्ति या वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकता है,


स्थानीय स्तर पर सड़क और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं,आखिर किस उद्देश्य से इस गड्ढे को खोदा गया और काम पूरा किए बिना इसे खुला क्यों छोड़ दिया गया,यदि संबंधित विभाग ने समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए,तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता,दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है,ऐसे में कपाली नगर परिषद प्रशासन और संबंधित विभाग को तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने,चेतावनी बोर्ड लगाने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कराने की जरूरत है,अब देखना यह है कि कपाली नगर परिषद प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं,क्या लोगों की सुरक्षा के लिए समय रहते कदम उठाए जाएंगे या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी.
रिपोर्ट: अफरोज मलिक

