चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर निकाय चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी क्रम में वार्ड संख्या 13 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद जब्बार हयात ने सोमवार को समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.

नामांकन से पूर्व टीओपी चौक स्थित उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे. इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे नामांकन स्थल पहुंचे. इस दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की और पूरा इलाका चुनावी माहौल में रंगा नजर आया.
नामांकन के दौरान वार्ड संख्या 13 के कई नागरिक मौजूद रहे. वहीं झामुमो के जिला और स्थानीय स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए. प्रेस से बातचीत में मोहम्मद जब्बार हयात ने कहा कि वार्ड संख्या 13 की स्थिति काफी जर्जर है और सड़क, नाली तथा साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से लोग परेशान हैं.
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. उनकी प्राथमिकता बेहतर सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, नियमित सफाई और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना रहेगा.
प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, सैयद सलाउद्दीन, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद मनौहर, मोहम्मद इम्तियाज, हंसमुख, मोहम्मद अकबर समेत बिलाल उपस्थित रहे. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को समर्थन देते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया.
बाईट
मोहम्मद जब्बार हयात (प्रत्याशी)

