चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली में मोहर्रम के तीजा के अवसर पर ताज अखाड़ा कमेटी की ओर से अखाड़ा कंपटीशन का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल आठ अखाड़ा कमेटियों ने हिस्सा लिया. अच्छा प्रदर्शन करने वाली कमेटियों को फर्स्ट, सेकंड और थर्ड प्राइज से नवाजा गया.

कार्यक्रम का आयोजन ताज कमेटी के अध्यक्ष सह झामुमो नेता मोहम्मद जब्बार हयात और मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में किया गया. प्रतियोगिता में न सिर्फ सरायकेला- खरसावां जिले की बल्कि जमशेदपुर के बर्मामाइंस से आई कमेटियों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पगड़ी और माला पहनाकर किया गया. रात्रि 9 बजे शुरू हुआ यह कंपटीशन देर रात तक चला. इसके बाद विजेता कमेटियों को कप देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और सैकड़ों की संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे. ताज कमेटी के अध्यक्ष सह झामुमो नेता मोहम्मद जब्बार हयात ने कहा “हर साल की तरह इस साल भी अखाड़ा कंपटीशन का आयोजन सफल रहा. सभी कमेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.”

