कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में 14 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद फरहान की फांसी से मौत हो गई. मृतक की पहचान मोहम्मद फरहान, पिता एनामुल हक उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि फरहान अपने खाला के घर में सोया करता था, जहां यह घटना घटी.

विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. मृतक के पिता पप्पू ने बताया कि घर छोटा होने के कारण फरहान पास के खाला के घर सोने जाता था.
पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

विज्ञापन
