कपाली/ Afroz Mallik कमारगोड़ा स्थित निर्मल महतो स्मारक पर वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के जिला सचिव मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. कार्यक्रम में झामुमो नेता सह बुद्धिजीवी मंच के मोहन कर्मकार, जिला सचिव मोहम्मद अरशद, कंचन ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो और खोडिया महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
श्रद्धांजलि के दौरान वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे के नारे गूंजे. इस मौके पर मोहम्मद अरशद ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके संघर्ष और बलिदान से ही झारखंड की पहचान बनी है. सभी ने उनके आदर्शों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
