चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए मंगलवार देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने किया. पुलिस की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई और वाहन व व्यक्तियों की गहन जांच की गई.

कपाली थानेदार धीरंजन कुमार ने बताया कि त्योहार को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए लगातार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से अपराध रोकने, अव्यवस्था समाप्त करने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए चलाया जा रहा है.

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और विश्वास का माहौल बना हुआ है जबकि अपराधियों में डर का असर दिख रहा है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें ताकि त्योहार सकुशल संपन्न हो सके.
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में प्रभारी धीरंजन कुमार, सब इंस्पेक्टर अब्दुल राजिक खान, टाइगर के जवान दस्तगीर आलम और विपुल तिवारी शामिल थे.

