गम्हरिया: संत शिरोमणि कंगाली बाबा मंदिर सेवा समिति की ओर से जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में कानू समाज के होनहार छात्र अंकित कुमार को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने अंकित कुमार को मैट्रिक परीक्षा में 92.8% अंक के साथ उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया.

अंकित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई
कृष्णा गुप्ता ने कहा कि अंकित के पिता मिंटू साव का गंभीर बीमारी से निधन हो गया है. मां अंजली देवी ने कठिन परिश्रम कर अंकित को पढ़ाया. अंकित ने सफलता हासिल कर पूरे कानू समाज व स्कूल का नाम रौशन किया है. बताया गया है कि अंकित के आगे की शिक्षा के लिए समाज पूरा सहयोग करेगा.
समिति के सदस्य रहे मौजूद
मौके पर समिति के सदस्य शंभू कुमार, विनय कुमार भास्कर, रामानंद गुप्ता, ब्रज किशोर, रवींद्र कुमार, संध्या, चांदनी कुमारी, चंदा कुमारी, आंशिक कुमारी, नंदन कुमार आदि मौजूद थे.

