जमशेदपुर/ Afroj Mallick राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत जमशेदपुर निवासी एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” को झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष मनोज बर्मन द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है. नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है.

नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनमोल वर्मा “पप्पु” ने संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा सहित पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनकी यह जिम्मेदारी समाज की एकता, प्रगति और संगठन को मजबूती देने के लिए समर्पित रहेगी.
अनमोल वर्मा ने कहा कि वे समाज के युवाओं को जोड़ने, संगठन के विस्तार और सामाजिक उत्थान के लिए पूरे संकल्प और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. संगठन से जुड़े लोगों ने भी उनके चयन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड इकाई और अधिक मजबूत होगी.

