अदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai झामुमो नेता गणेश महाली ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कांड्रा- सरायकेला मुख्य सड़क की मरम्मत की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह सड़क जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एकमात्र मुख्य सड़क है. रोजाना हजारों लोग इस सड़क से आवाजाही करते हैं.

विज्ञापन
गणेश महाली ने बताया कि सड़क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है. जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है. आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं. उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि संबंधित विभाग और JRDCL एजेंसी को निर्देश देकर जल्द मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाए. ताकि लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
