कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिला के कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में शुक्रवार को संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की 100वीं जयंती पर संस्थापक दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जरिये प्रबंधन ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता का संदेश दिया.

कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों के साथ- साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. ‘रक्तदान- महादान’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित इस शिविर का उद्देश्य संस्थापक की मानवीय सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को कर्म में उतारना था.
यह शिविर वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी के स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में संपन्न हुआ. इसमें पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ा हरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटा हरिहरपुर और पदमपुर गांवों के ग्रामीणों के साथ कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. कंपनी के कर्मचारी राहुल कुमार ने लगातार तीसरे वर्ष सबसे पहले रक्तदान कर एक प्रेरणादायक परंपरा कायम की.


इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं, बल्कि मानवता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. किसी भी संस्था की सच्ची पहचान उसके उत्पाद या सेवाओं से नहीं, बल्कि उसके सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से होती है.”
कार्यक्रम के अंत में सीएसआर विभाग के प्रमुख संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया. इससे पूर्व, कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी परिसर स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
