कांड्रा/ Bipin Barshney थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव के पास रविवार देर शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. जानकारी के अनुसार गम्हरिया की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार और कांड्रा निवासी सौरभ कुमार गोयल को रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी.

दुर्घटना में सौरभ कुमार गोयल का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया. वहीं स्कूटी सवार महिला के पैर के पंजे में चोटें आई हैं. स्कूटी चला रहे पुरुष और साथ में बैठे दो छोटे बच्चे बाल- बाल बच गए.
टक्कर के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए और स्थिति को नियंत्रित किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना की सूचना कांड्रा थाना प्रभारी और एंबुलेंस सेवा को दी. सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

