कांड्रा/ Bipin Varshney बाजार स्थित मंदिर परिसर में नवनिर्मित शीतला मंदिर में शुक्रवार से विधिवत पूजा- अर्चना का शुभारंभ हो गया है. यह धार्मिक अनुष्ठान दुर्गा प्रसाद अग्रवाल द्वारा श्रद्धा एवं विधि- विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है.

शनिवार को मंदिर में मां शीतला की भव्य प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे कांड्रा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल है. मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं.
दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने कांड्रा एवं आसपास के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर पर सपरिवार मंदिर पहुंचकर मां शीतला का दर्शन- पूजन करें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें. उन्होंने कहा कि प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे विधि- विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगा.
स्थानीय लोगों में मंदिर निर्माण एवं धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

