कांड्रा: Bipin varshney सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित सेवा सदन में शुक्रवार को रावण दहन कमिटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया ने की. इस दौरान आगामी रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. बैठक में सर्वसम्मति से लाल बाबू महतो को कमिटी का अध्यक्ष, राम महतो को उपाध्यक्ष, दिलीप दे को सचिव, राजकिशोर महतो को महासचिव, बीरू घटवारी,दशरथ रजक, बम्बल दास, मनीष प्रसाद, राहुल रजक, उमाकांत महतो को सह सचिव, सूरज रजक, बादल गोराई व विक्की रजक को कोषाध्यक्ष चुना गया.

निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम पहले से भी अधिक भव्य रूप में आयोजित होगा. इसके तहत 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जाएगा. साथ ही दूर-दराज से आने वाले दर्शकों के मनोरंजन के लिए भव्य आतिशबाजी और बूगी-बूगी कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. रावण दहन देखने के लिए दूर-दराज के गांव से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा जगह-जगह कमिटी के वॉलेंटियर मौजूद रहेंगे.
कांड्रा के एसकेजी फुटबॉल मैदान में यह आयोजन वर्षों से होता आ रहा है. यहां की आतिशबाजी दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहती है. लगभग एक घंटे तक चलने वाले आतिशबाजी कार्यक्रम से पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है. दर्शक इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित रहते हैं और पूरा मैदान मोबाइल फ्लैश लाइट की चमक से जगमगा उठता है.
लालबाबू महतो, अध्यक्ष रावण दहन कमिटी

