कांड्रा/ Bipin Varshney थाना परिसर में रविवार को दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने की. इसमें कांड्रा की दोनों लाइसेंसी दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधि और रावण दहन कमिटी के सदस्य शामिल हुए.

थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गापूजा हमारी पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व है. इसे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने. फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी नियमों का पालन करने, तथा साफ- सफाई का ध्यान रखने पर जोर दिया गया. उन्होंने मूर्ति विसर्जन के समय तय मार्ग का पालन करने की अपील की. ताकि यातायात में कोई बाधा न आए. साथ ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी निभाए जाने की बात कही गई.
बैठक में मूर्ति विसर्जन से जुड़े दिशा- निर्देश साझा किए गए. फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई. वहीं पूजा कमिटी के सदस्यों ने दुर्गा पूजा से लेकर विसर्जन तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था दुरूस्त रखने, प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब में साफ- सफाई की व्यवस्था करने, विसर्जन के लिए तय मार्ग में वाहनों का जमावाड़ा नहीं लगने देने एवं दुर्गा पूजा के दिनों में लगातार क्षेत्र में गश्ती पर जोर देने का आग्रह किया.
बैठक में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कांड्रा कॉलोनी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा. श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कांड्रा बाजार के अध्यक्ष संजय महंती. रावण दहन कमिटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो, जयपाल यादव, हरे कृष्ण मालवीय,मनोज महतो, राम महतो, सुदाम गिरी, सुबोध सिंह, दिलीप दे, सरोज बर्मन, विजय महतो, सूरज रजक, सुखपाल सिंह, चंदन सिंह, अजीत सेन, हितेश वार्ष्णेय, जय हरि प्रमाणिक, मन्नू कुमार, करमु मंडल, जीतेन महतो,संजय हलधर, बादल गोराई,जे बी वि एन एल के संतोष कुमार, सनातन प्रमाणिक, जेआरडीसीएल के प्रभात श्रीवास्तव, एसआई श्यामबाबू राठौर, एसआई संतोष कुमार सेन, एसआई शिवजी सिंह समेत बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.
देखें video

