कांड्रा/ Bipin Varshney आगामी छठ पर्व के मद्देनज़र उपायुक्त के निर्देश पर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी घाट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उनके साथ कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, ओसीएल (नीलांचल)कंपनी के प्रतिनिधि तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

अंचलाधिकारी ने पूरे घाट का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मुख्य सड़क से लेकर नदी घाट तक सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें.
कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि छठ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके.
वहीं ओसीएल कंपनी के प्रतिनिधि ने घाट की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था में सहयोग देने का आश्वासन दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
