कांड्रा/ Bipin Varshney केयर नेत्रम की ओर से रविवार को कांड्रा मध्य बस्ती स्थित काली मंदिर परिसर में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.

इस शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा आंखों की जांच की जाएगी. जांच के उपरांत जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल, आदित्यपुर में किया जाएगा. वहीं, जिनकी आंखों में पावर पाया जाएगा, उन्हें कम कीमत पर पावर चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा.
कार्यक्रम के संयोजक विजय महतो ने कांड्रा एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाएं और अपनी आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक रहें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
