कांड्रा: कांड्रा बाजार स्थित श्री श्री महावीर मंदिर के पूर्ण निर्माण कार्य को लेकर 27 सितंबर 2026 को मंदिर प्रांगण में आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा. बैठक दोपहर 1 बजे होगी. मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में आगे की कार्ययोजना, आवश्यक तैयारियों और सामूहिक सहयोग को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा.


मंदिर समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में श्रद्धालु भक्तों एवं सम्मानित नागरिकों से शामिल होकर अपने सुझाव देने तथा मंदिर निर्माण कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है.
समिति की ओर से कहा गया है कि मंदिर के पुनर्निर्माण एवं भव्य मंदिर के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग आवश्यक है. इसी उद्देश्य से बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें निर्माण कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी.
मंदिर समिति के अध्यक्ष हितेश वाष्णेय ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से निर्धारित समय पर मंदिर प्रांगण पहुंचकर बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है.
स्थान: श्री श्री महावीर मंदिर प्रांगण, कांड्रा बाजार
दिनांक: 27 सितंबर 2026
समय: दोपहर 1 बजे

