कांड्रा: जन सेवा समिति कांड्रा का 2017 में गठन हुआ था. जिसका रविवार को एसकेजी कॉलोनी क्लब में पुर्नगठन किया गया. जिसमें पूर्व कमिटी सदस्यों के साथ काफ़ी संख्या में कांड्रा पंचायत वासी उपस्थित हुए और सभी ने अपना समर्थन देते हुए अध्यक्ष सुधीर चंद्र महतो, उपाध्यक्ष होनी सिंह मुंडा, राम महतो, मुन्ना मंडल, सचिव जोगेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष हरे कृष्ण मालवीय, मुख्य कार्यकारिणी सदस्य कविता महतो (धातकीडीह) वैशाखी महतो (कांड्रा), सोमवारी मार्डी (आजाद बस्ती), सुसेन कालिंदी (डोकाकुली), राधिका महतो (वानाडूंगरी), मन्नू साव (सिनेमा हॉल) एवं प्रेस प्रवक्ता के रूप में विपिन वार्ष्णेय, के दुर्गा राव, प्रदीप कुमार के प्रस्ताव को पारित किया.

वहीं दूसरी ओर एसकेजी कॉलोनी क्लब का संचालन समिति भी बनाया गया. जिसमें जन सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर चंद्र महतो द्वारा सर्वसम्मति से क्लब को सही ढंग से संचालित करने के लिए अध्यक्ष विजय महतो, सचिव के दुर्गा राव, कोषाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, मुख्य संरक्षक सुधीर चंद्र महतो, संरक्षक राकेश वार्ष्णेय, होनी सिंह मुंडा एवं कार्यकारणी सदस्यों में जयपाल यादव, बीरचंद गुप्ता, संजय वार्ष्णेय, मनीषा वार्ष्णेय, संगीता शुक्ला के नामों की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई.

Exploring world
